
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएम मोदी ने त्रिपुरा में 500 साल पुराने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का भव्य उद्घाटन किया. वहीं, दिल्ली सरकार ने नवरात्रि के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक की.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में 500 साल पुराने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का भव्य उद्घाटन किया. वहीं, दिल्ली सरकार ने नवरात्रि के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक की. इन खबरों के अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच अमेरिका में मुलाकात हुई है. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
PM मोदी ने त्रिपुरा के 500 साल पुराने त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया, की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में 500 साल पुराने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का भव्य उद्घाटन किया. यह मंदिर भारत के प्रमुख 51 शक्ति पीठों में से एक है.
दिल्ली में अब 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की छूट, नवरात्रि को लेकर रेखा सरकार का फैसला दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों और फंक्शन्स में लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे कर दी है. यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी.
जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच बैठक, H-1B वीजा और व्यापार को लेकर बढ़े तनाव के बीच भारत-US संबंधों पर बातचीत भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं. वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई लेवल बैठक में शामिल हुए. इस बैठक के इतर जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच मुलाकात हुई.
PM मोदी की अपील का असर, अश्विनी वैष्णव ने अपनाया स्वदेशी प्लेटफॉर्म, ऑफिस वर्क के लिए Zoho पर हुए शिफ्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










