
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
रक्षा खरीद परिषद ने गुरुवार को 79 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम खबर सामने आई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC की बैठक में सेना, नौसेना और वायुसेना के 79,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इन खबरों के अलावा, चीन ने रूस की रोसनेफ्ट और लुकोइल तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों का विरोध किया. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
नाग मिसाइल, टॉरपीडो और तोप... तीनों सेनाओं के लिए 79 हजार करोड़ रु. की मंजूरी, बढ़ेगी ताकत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में रक्षा खरीद परिषद (DAC) की बैठक हुई. बैठक में सेना, नौसेना और वायुसेना के 79,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई.
Bihar election: कांग्रेस के 1, जन सुराज के 2 उम्मीदवार हटे... दूसरे चरण में नाम वापसी के बाद तस्वीर हुई साफ बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी की आज अंतिम तारीख थी. इस चरण में दो सीटों पर जन सुराज पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया.
पांच साल बाद फिर भारत से चीन तक की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, नवंबर से चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस देगी सेवा
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई- दिल्ली के बीच सीधी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करेगी. ये फ्लाइट्स हफ़्ते में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेंगी और इसके लिए A330-200 एयरक्राफ़्ट का इस्तेमाल होगा.
पूरे देश में SIR की तैयारियों पर चुनाव आयोग का दूसरा सम्मेलन, लक्ष्य और चुनौतियों पर हो रही चर्चा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











