
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. वहीं, आज से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. वहीं, आज से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है. इन खबरों के अलावा, अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान शासन ने अमेरिका को बगराम एयरबेस नहीं देने की बात कही है. पढ़ें सोमवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
UP में अब जाति आधारित रैलियों पर रोक, FIR और अरेस्ट मेमो में भी नहीं बताई जाएगी किसी की कास्ट उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, राज्य के मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किए हैं कि कानूनी दस्तावेजों, पुलिस रिकॉर्ड्स और सार्वजनिक स्थानों पर अब जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा.
GST छूट आज से, बम-बम होगा गाड़ियों का बाजार! 55 हजार में बाइक और 3.50 लाख में कार GST Price Cut on Car-Bikes: आज से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है. नए गुड्स एंड सर्विस टैक्स स्ट्रक्चर का तगड़ा असर कार और बाइक्स की कीमतों पर देखने को मिला है.
'अमेरिकियों को एक मीटर जमीन भी नहीं देंगे', बगराम एयर बेस पर बोले तालिबानी विदेश मंत्री
अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अमेरिका को बगराम एयर बेस सौंपने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना को अफ़ग़ान ज़मीन का कोई हिस्सा नहीं दिया जाएगा. ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव के जवाब में दिया गया, जिसमें ट्रंप ने बगराम बेस को फिर से हासिल करने की बात कही थी.
फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान... भारत की 6 विकेट से जीत, गिल-अभिषेक की तूफानी पारी में उड़े PAK प्लेयर्स

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










