
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट विचारधारा के समर्थक अनुरा कुमारा दिसानायके ने मजबूत बढ़त बना ली है. क्वाड देशों के सदस्य UNSC में विस्तार को तैयार हो गए हैं. बांग्लादेश ने भारत को हिल्सा मछली के निर्यात को फिर से शुरू करने का फैसला किया है.
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट विचारधारा के कट्टर समर्थक अनुरा कुमारा दिसानायके ने मजबूत बढ़त बना ली है. अब तक गिने गए 10 लाख वोटों में से लगभग 53% मत दिसानायके को प्राप्त हुए हैं. क्वाड देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार के प्रति अपना समर्थन जताया है. बांग्लादेश ने अंतरिम सरकार ने शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के लिए 3,000 टन हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दे दी है. भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और जीत की तरफ अग्रसर है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
आर्थिक तबाही से जूझ रहे श्रीलंका ने राष्ट्रपति चुनाव में जताया वामपंथ पर भरोसा, लेफ्ट कैंडिडेट अनुरा कुमारा दिसानायके को बंपर लीड श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक समाने आए नतीजों के बाद मार्क्सवादी-झुकाव वाले नेता, अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. श्रीलंका के चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक गिने गए 10 लाख वोटों में से लगभग 53% मत दिसानायके को प्राप्त हुए हैं. दिसानायके ने नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी मार्क्सवादी-झुकाव वाली जनता विमुक्ति पेरेमुना (JVP) पार्टी शामिल है.
UNSC में विस्तार को तैयार हुए QUAD नेशन, स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का भी समर्थन क्वाड देशों ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को आयोजित नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार के प्रति अपना समर्थन जताया. इस दौरान स्थायी और अस्थायी सदस्यों की श्रेणियों में विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया गया. भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने 'विलमिंगटन घोषणा' में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधिक, समावेशी, पारदर्शी, कुशल, प्रभावी, लोकतांत्रिक और जवाबदेह बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया.
लॉरेंस बिश्नोई ने दुबई में बैठे 'कॉल सेंटर माफिया' से रंगदारी के लिए साउथ दिल्ली में करवाया था मर्डर? दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में नादिर शाह नाम के युवक की हत्या के मामले में कुछ नई बातें सामने आ रही हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुबई में बैठे कॉल सेंटर माफिया कुणाल छाबड़ा को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी कुणाल छाबड़ा के खिलाफ जांच कर रही है. नादिर शाह की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है.
दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश का बड़ा फैसला, हिल्सा निर्यात पर हटाया बैन, भारत को भेजेगा 3000 टन मछली बांग्लादेश सरकार ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा उत्सव से पहले अहम कदम उठाया है. देश की अंतरिम युनूस सरकार ने भारत की मांग को पूरा करने के लिए भारत को 3,000 टन हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दे दी है.दरअसल शेख हसीना के जाने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले हिल्सा मछली के निर्यात पर रोक लगा दी थी. हालांकि, इस फैसले पर वह ज्यादा दिन तक टिके नहीं रह सके और प्रतिबंध को हटाते हुए उन्होंने हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दी है.
एवरेस्ट पर चढ़ाई जैसा होगा बांग्लादेश के लिए आज चेन्नई में रनचेज, केवल एक बार दूसरी पारी में हुआ 400 पार स्कोर भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर सवार है. बांग्लादेश को जीत के लिए 357 रनों की जरूरत है, वहीं भारत को महज 6 विकेट की दरकार है. भारत ने बांग्लादेश को पहला टेस्ट जीतने के लिए भारी भरकम टारगेट दिया है. टारगेट है 515 रनों का.क्रिकेट के इतिहास में सबसे सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड (Highest Target chased in Test) वेस्टइंडीज के नाम है, जो उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट जॉन्स में साल 2003 में पूरा किया था. यह टारगेट था 418 रन का

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



