
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल से एक पोस्ट के जरिए BPSC परीक्षार्थियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है. एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल से एक पोस्ट के जरिए BPSC परीक्षार्थियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है. एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं. उनके हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी. एक्टर की गर्दन पर भी पट्टी थी. सैफ अली खान ने पैपराजी की तरफ देखकर उन्हें थंब्स अप भी दिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया. चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर की नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर की मौत हो गई. वहीं, व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के पहुंचने के साथ, अमेरिकी मीडिया फैक्ट-चेक के युग में लौट रहा है. अब सवाह उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में लाई मीटर पर अपने पहले कार्यकाल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे? पढ़ें मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. BPSC कैंडिडेट्स ने राहुल गांधी को क्या कुछ बताया, अब सामने आया Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल @RahulGandhiसे एक पोस्ट के जरिए BPSC परीक्षार्थियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है - देखिए पटना में BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों ने मुझे क्या बताया - क्रिमिनल्स को गिरफ़्तार करने की जगह पुलिस छात्रों को पीट रही है और सरकार का फोकस सिर्फ भ्रष्टाचार के घिनौने खेल को छुपाने पर है.
2. Saif Ali Khan Discharged: व्हाइट शर्ट, काला चश्मा और हाथ-गर्दन पर पट्टी... सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं. सैफ अली खान अस्पताल से व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम पहने निकले. उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था. उनके हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी. एक्टर की गर्दन पर भी पट्टी थी. सैफ अली खान ने पैपराजी की तरफ देखकर उन्हें थंब्स अप भी दिया. एक्टर अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर गए. उनके साथ मुंबई पुलिस के अधिकारियों को भी देखा गया. टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर घर पहुंचे.
3. 'रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को पीटा', सीएम आतिशी की EC से शिकायत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










