
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 मार्च 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 मार्च, 2025 की खबरें और समाचार: पंजाब सरकार के निर्देश पर राज्य पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें खनौरी और शंभू बॉर्डर से हटा दिया. दोनों सीमाओं पर किसानों द्वारा बनाए गए स्थायी और अस्थायी ढांचों को पुलिस ने बुलडोजर से ढहा दिया.
पंजाब सरकार के निर्देश पर राज्य पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें खनौरी और शंभू बॉर्डर से हटा दिया. दोनों सीमाओं पर किसानों द्वारा बनाए गए स्थायी और अस्थायी ढांचों को पुलिस ने बुलडोजर से ढहा दिया. वहीं, साइबर फ्रॉड का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को करीब 2 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसके बैंक अकाउंट से 20 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- 'किसान इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे', शंभू-खनौरी बॉर्डर जबरन खाली कराने पर AAP पर भड़की कांग्रेस, जानें BJP-कांग्रेस-शिअद ने क्या कहा
पंजाब सरकार के निर्देश पर राज्य पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें खनौरी और शंभू बॉर्डर से हटा दिया. दोनों सीमाओं पर किसानों द्वारा बनाए गए स्थायी और अस्थायी ढांचों को पुलिस ने बुलडोजर से ढहा दिया.
2- मुंबई: 86 साल की महिला को 2 महीने रखा डिजिटल अरेस्ट, 20 करोड़ ठगे, हर 3 घंटे पर लोकेशन जांचते थे ठग
साइबर फ्रॉड का एक नया केस सामने आया है, जहां बुजुर्ग महिला के साथ 20 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. महिला को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया और यह केस करीब 2 महीने तक चला. इस मामले में घर में काम करने वाली महिला ने सतर्कता दिखाई और इस पूरे मामले का खुलासा हो गया.
3- गैंगरेप का दावा और सबूतों से छेड़छाड़... दिशा सालियान के पिता की आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










