
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर और कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई. वहीं, अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बॉलीवुड मूवी छावा पर विवादित टिप्पणी की है.
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर और कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई. वहीं, अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बॉलीवुड मूवी छावा पर विवादित टिप्पणी की है. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...हिडमा की तलाश में 125 से ज्यादा गांवों की मैपिंग, आज 30 नक्सली ढेर, तीन महीने में 77 का खात्मा
देश में नक्सलवाद बहुत बड़ी समस्या है, इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार अलग-अलग तरह की रणनीति के तहत काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर और कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई में एक जवान शहीद भी हो गया.
'छावा मूवी देखकर नौजवान उत्तेजित हो रहे, इसलिए नागपुर का दंगा हुआ', बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन का बयान
अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बॉलीवुड मूवी छावा पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि छावा मूवी देखकर नौजवान उत्तेजित हो जाते हैं. इसी वजह से नागपुर का दंगा हुआ है. छावा फिल्म इस दंगे की मुजरिम है. इसीलिए इस फिल्म पर रोक लगाई जाए.
अमित शाह ने बताया नक्सलवाद के खात्मे का मास्टरप्लान, अर्बन नक्सल को लेकर कही ये बात अमित शाह ने जब साल 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री का पदभार संभाला था, तब वामपंथी उग्रवाद को जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी चुनौती माना जा रहा था. लेकिन अमित शाह ने इस चुनौती को स्वीकार किया और उनका दावा है कि मार्च 2026 तक देश नक्सली खतरे से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. इंडिया टुडे के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा और सीनियर एसोसिएट एडिटर राहुल नरोन्हा ने अमित शाह से नक्सली खतरे से निपटने की मोदी सरकार की रणनीति के बारे में विस्तार से बातचीत की है.
जम्मू-कश्मीर: पूर्व विधायक और BJP नेता ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में खुद को मारी गोली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










