
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड से 4 रनों से हारकर लगातार तीसरा मैच गंवाया. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारी टैरिफ़ की चेतावनी दी है. दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण गंभीर हुआ, GRAP-2 लागू हो गया है. बिहार चुनाव में AAP और कांग्रेस ने नई उम्मीदवार सूची जारी की.
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड से 4 रनों से हारकर लगातार तीसरा मैच गंवाया. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारी टैरिफ़ की चेतावनी दी है. दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण गंभीर हुआ, GRAP-2 लागू हो गया है. बिहार चुनाव में AAP और कांग्रेस ने नई उम्मीदवार सूची जारी की. पढ़िए आज सुबह की बड़ी खबरें...
IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया ने गंवाया लगातार तीसरा मैच, इंग्लैंड महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, दीप्ति शर्मा का ऑलराउंड खेल भी काम नहीं आया
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-20 में रविवार को इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत को जीत के लिए 289 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 6 विकेट पर 284 रन ही बना सका. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही अंतिम-चार में पहुंच चुका था.
'भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा तो और लगाएंगे टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी है कि यदि उसने रूस से तेल ख़रीदना जारी रखा, तो उसे भारी टैरिफ चुकाना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन इस ख़रीद को यूक्रेन में युद्ध के लिए मॉस्को की आर्थिक मदद के रूप में देखता है. ट्रंप ने दावा किया कि PM मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत आश्वासन दिया है कि भारत ऐसा नहीं करेगा.
दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली! सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 पार, GRAP-2 भी लागू

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







