
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 जनवरी, 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर की एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. वहीं, दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, खुराना ने मौत से पहले 54 मिनट का एक वीडियो बनाया था. इसी वीडियो के एक मिनट 51 सेकंड के हिस्से से पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है.
संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर की एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. वहीं, दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, खुराना ने मौत से पहले 54 मिनट का एक वीडियो बनाया था. इसी वीडियो के एक मिनट 51 सेकंड के हिस्से से पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
संभल की शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए इनसाइड डिटेल
संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर की एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. इस सर्वे रिपोर्ट की इनसाइड डिटेल सामने आई है. बताया जा रहा है कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं. मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष हैं. अमूमन हिंदू धर्म के मंदिरों में ही वट वृक्ष की पूजा होती है. इतना ही नहीं मस्जिद में कुंआ भी है, जो आधा अंदर है और आधा बाहर है. बाहर वाले हिस्से को ढक दिया गया है.
पुनीत खुराना का वो आखिरी वीडियो, सुसाइड से पहले पत्नी, सास और ससुर पर क्या आरोप लगाए दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, खुराना ने मौत से पहले 54 मिनट का एक वीडियो बनाया था. इसी वीडियो के एक मिनट 51 सेकंड के हिस्से से पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. जिसमें पुनीत खुराना कह रहे हैं कि तलाक की टर्म्स कंडीशन तय होने के बाद मेरे इन लॉस नई कंडीशन रखते हुए 10 लाख रुपये मांग कर रहे हैं. जो अब मैं नहीं दे सकता और न ही अपने मां-बाप से मांग सकता हूं.
'इतिहास लुटियंस दिल्ली में बैठकर नहीं लिखा जाता', बोले अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे आनंद है कि आज कश्मीर एकबार फिर से हमारे भूसांस्कृतिक राष्ट्र भारत का अभिन्न अंग बनकर भारत के साथ ही विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. वहां पर भी लोकतंत्र प्रस्थापित हुआ है और मुझे विश्वास है कि जो कुछ भी हमने गंवाया, वो हम जल्दी प्राप्त कर लेंगे.
खेल पुरस्कारों में छाए पैरा एथलीट, 32 अर्जुन अवॉर्ड में से 'रिकॉर्ड' 17 पर कब्जा... लिस्ट में एक भी क्रिकेटर का नाम नहीं

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







