
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार तड़के घोषणा की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान कतर के दोहा में आयोजित वार्ता के दौरान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है.
कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार तड़के घोषणा की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान कतर के दोहा में आयोजित वार्ता के दौरान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी से लेकर लंदन तक हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत, कतर में हुई बातचीत में लिया फैसला
कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार तड़के घोषणा की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान कतर के दोहा में आयोजित वार्ता के दौरान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों ने बॉर्डर पर तनाव कम करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के साथ तालमेल बढ़ाने का निर्णय लिया है.
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में स्मॉग अटैक... AQI ने तोड़े रिकॉर्ड, पहुंचा 426, अक्षरधाम बना दमघोंटू इलाका
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाज़ियाबाद के विजय नगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है. वायु गुणवत्ता ख़राब होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी हो गई है
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग, नीतीश रेड्डी का हुआ डेब्यू

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







