
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट मैच के पहले वनडे में भारत को हरा दिया. बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट मैच के पहले वनडे में भारत को हरा दिया. बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है. अयोध्या में भव्य दीपोत्सव को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. बिहार जा रही ट्रेन पर कानपुर में पथराव.
IND vs AUS: भारत को जीत नहीं दिला सकी 'ROKO' की वापसी… ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में हराया, कंगारू कप्तान मार्श चमके
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर (रविवार) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी. मुकाबले में भारत ने निर्धारित 26 ओवर्स में 9 विकेट पर 136 रन बनाए. हालांकि डीएलएस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का टारगेट मिला. ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 21.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
'टिकट बंटवारे में पप्पू यादव खेल कर रहे', बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल!
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के अंदर मचे असंतोष के बीच अब एक वायरल ऑडियो क्लिप ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. इस ऑडियो में कथित तौर पर पूर्णिया जिले की कस्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अफाक आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के बीच बातचीत सुनाई दे रही है.
'अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर...', ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के बहाने अखिलेश का योगी सरकार पर तंज

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







