
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: प्रवर्तन निदेशालय ने नीतीश कुमार के करीबी अफसर संजीव हंस को गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देशहित में दंगाइयों की कुटाई जरूरी है. बेंगलुरु टेस्ट का आज चौथ दिन है.
दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया है और वायु गुणवत्ता सूचंकाक 300 के पार चले गया है. नीतीश के करीबी अफसर संजीव हंस को ईडी ने अरेस्ट कर दिया है. बहराइच हिंसा को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देशहित में दंगाइयों की कुटाई जरूरी है और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का उद्देश्य समाज में शांति स्थापित करना और दंगाइयों को कड़ी सजा देना है.भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा दिन है जो भारत के लिए बहुत अहम है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
'देशहित में जरूरी है दंगाइयों की कुटाई...', बहराइच हिंसा पर बोले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा और एनकाउंटर के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की. नकवी ने कहा कि "बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है."बहराइच में हालिया हिंसा के दौरान कई लोगों के बीच झड़पें हुईं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस हिंसा के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने नियंत्रण स्थापित करने के लिए कार्रवाई की. इसमें कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एक एनकाउंटर भी हुआ.
IAS संजीव हंस: नीतीश के करीबी, गुलाब यादव के बिजनेस पार्टनर, ED ने ढूंढ़ निकाला 95 करोड़ का रिसॉर्ट, 10 करोड़ का फ्लैट प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. संजीव हंस के करीबी और बिजनेस पार्टनर आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. संजीव हंस को शुक्रवार की देर शाम पटना से गिरफ्तार किया गया जबकि गुलाब यादव की गिरफ्तारी दिल्ली के पास से बताई जा रही है.
Delhi Pollution: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, कई इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाके धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आए. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आईटीओ, भीकाजी कामा प्लेस और आनंद विहार क्षेत्र में धुंध में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणी में रखा गया है.पीडब्ल्यूडी के वाहन राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धूल प्रदूषण को कम करने के लिए जीआरएपी-1 के अनुपालन में पानी का छिड़काव कर रहे हैं. वहीं यमुना नदी भी दूषित होती जा रही है. कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पानी के ऊपर झाग दिखाई दे रहा है.
'जिस दिन सत्ता में आ गया, उस दिन जाति को गाली देने वालों की...', भड़के सांसद पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सारण और सिवान में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. पप्पू यादव ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार की आर्थिक मदद दी.इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग नफरत पैदा कर रहे हैं और जाति को गाली देते फिर रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि त्रिशूल और जाति को गाली देना बंद कीजिए. ये बिहार है. सबको सिखा देता है. मैं जिस दिन सत्ता में आ गया तो जाति को गाली देने वालों को राजनीति नहीं करने देंगे.
न्यूजीलैंड को आज सबक सिखाएगी भारतीय टीम, थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल India vs New Zealand 1st Test Day 4 Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा दिन है. तीसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए. स्टम्प के समय तक सरफराज खान 70 रन पर नाबाद हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अब भी 125 रन पीछे है और उसके सात विकेट बाकी हैं. तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर भारत को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 70 रन बनाकर आउट हुए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



