
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: US टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. वहीं, NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार CP राधाकृष्णन ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. वहीं, एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इन खबरों के अलावा, लोकसभा में सोमवार को हंगामे के बीच दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश हुए. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
US टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी ने बुलाई अहम मीटिंग, 7 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद!
अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सात केंद्रीय मंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है. ये बैठक इसलिए अहम है क्योंकि यह चीनी विदेश मंत्री वांग यी की आज से शुरू हो रही दो दिवसीय भारत यात्रा के साथ मेल खाती है.
पीएम मोदी से मिले सीपी राधाकृष्णन, 21 अगस्त को करेंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इससे पहले, सी. पी. राधाकृष्णन के दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और बीजेपी के नए नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सी. पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे.
जनविश्वास बिल लोकसभा में पेश, हंगामे के बीच सलेक्ट कमेटी को भेजा गया

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






