
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध जैसी गंभीर स्थिति को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व में प्रेम की भाषा तभी सुनी जाती है जब आपके पास शक्ति हो. असदुद्दीन ओवैसी ने तुर्की को भारत के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों की याद दिलाई और कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने से पहले इन रिश्तों पर विचार करना चाहिए. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और प्री-मॉनसून ट्रफ की सक्रियता से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हुई.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध जैसी गंभीर स्थिति को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व में प्रेम की भाषा तभी सुनी जाती है जब आपके पास शक्ति हो. उन्होंने भारत की प्राचीन संस्कृति, त्याग की परंपरा और विश्व कल्याण के लिए शक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया. असदुद्दीन ओवैसी ने तुर्की को भारत के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों की याद दिलाई और कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने से पहले इन रिश्तों पर विचार करना चाहिए. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और प्री-मॉनसून ट्रफ की सक्रियता से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हुई. पढ़िए शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें.
1. PAK हाई कमीशन में डिनर, भारत के खिलाफ साजिश रच रहे कर्मी से संपर्क... जासूसी कर रही ज्योति की ऐसे खुली पोल
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी से मुलाकात के मामले में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
2. 'मैंने परमाणु जंग को रोका, लेकिन मुझे इसका श्रेय नहीं मिलेगा', भारत-पाक सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में उनके प्रशासन की अहम भूमिका रही. ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध जैसी स्थिति को रोकने में अमेरिका को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली, लेकिन उन्हें इसका उचित क्रेडिट नहीं दिया गया.
3. 'शक्ति हो तो दुनिया प्रेम की भाषा भी सुनती है...', PAK से टेंशन के बीच बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










