
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 फरवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रेलवे स्टेशन पर कुली सुगन लाल मीणा से आजतक ने बातचीत की. मीणा ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ 15 लाशें निकालीं और एम्बुलेंस में रखीं. रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की शुरुआती जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने कुंभ के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की, जिसके चलते भगदड़ मच गई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रेलवे स्टेशन पर कुली सुगन लाल मीणा से आजतक ने बातचीत की. मीणा ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ 15 लाशें निकालीं और एम्बुलेंस में रखीं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की शुरुआती जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने कुंभ के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की, जिसके चलते भगदड़ मच गई. अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ. प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में सभी मृतकों की पहचान कर लिस्ट जारी की है. जिसमें बिहार, दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पीठ पीछे में बनाए गए शांति समझौते को वे स्वीकार नहीं करेंगे. पढ़ें रविवार की पांच बड़ी खबरें...
1. 'प्लेटफॉर्म बदलने से मची भगदड़, मैंने साथियों के साथ 15 शव निकाले...', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली की आंखों-देखी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रेलवे स्टेशन पर कुली सुगन लाल मीणा से आजतक ने बातचीत की. मीणा ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ 15 लाशें निकालीं और एम्बुलेंस में रखीं. मैं 1981 से यहां कुली का काम कर रहा हूं. इतनी भीड़ कभी नहीं देखी है. प्लेटफॉर्म चेंज हुआ, जिससे भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए. लाशें देखने के बाद खाना नहीं खा पाया.
2. कुंभ के लिए हुई थी स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिर मची अफतराफरी... NDLS पर भगदड़ की असली वजह आई सामने
दिल्ली नई रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने कुंभ के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की, जिसके चलते भगदड़ मच गई। रेलवे ने जब टिकटों की भारी बिक्री देखी, तो विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया, लेकिन भीड़ को संभालने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे.
3. अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों का दूसरा विमान अमृतसर पहुंचा, 120 अवैध प्रवासी वापस भेजे गए

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










