
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, और कहा था कि सबसे पहले इसका काम कराया जाएगा. इसको ध्यान में रखते हुए एलजी वीके सक्सेना ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है. वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें सागरपुर की रहने वाली 7 साल की मासूम रिया की भी जान चली गई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, और कहा था कि सबसे पहले इसका काम कराया जाएगा. इसको ध्यान में रखते हुए एलजी वीके सक्सेना ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है. वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें सागरपुर की रहने वाली 7 साल की मासूम रिया की भी जान चली गई. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें..
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए पहुंच गईं बड़ी-बड़ी मशीनें, LG बोले- जो वादा किया वो निभाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, और कहा था कि सबसे पहले इसका काम कराया जाएगा. इसको ध्यान में रखते हुए एलजी वीके सक्सेना ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है. एलजी ने बताया कि पीएम ने जो वादा किया था उसपर काम शुरू भी हो गया है. बीते दिनों उन्होंने मुख्य सचिव से बात की थी और इसपर तेजी से काम करने को लेकर चर्चा की थी.
बंगाल बम ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट में 2 आरोपी दोषी करार, 10 साल की सजा का ऐलान
पश्चिम बंगाल में साल 2021 में हुए जग्गादल बम ब्लास्ट केस में शामिल दो लोगों को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. कोलकाता की एक विशेष एनआईए अदालत ने चांद उर्फ आरिफ अख्तर और राहुल पासी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इन तीनों को वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. इन्होंने 8 सितंबर, 2021 को उत्तर 24 परगना जिले के जग्गादल में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के कार्यालय के गेट पर तीन बम फेंके थे.
हाथों में हथकड़ी, पैरों में थी जंजीर... अमेरिका से दूसरी फ्लाइट में अमृतसर डिपोर्ट हुए अवैध प्रवासी ने सुनाई आपबीती

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










