Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एनआईए ने i20 कार मालिक को गिरफ्तार कर बड़ा सुराग हासिल किया, जबकि लालू परिवार का विवाद तेज होता जा रहा है और भाजपा तंज कस रही है. अमेरिका को लेकर जेपी मॉर्गन की गंभीर चेतावनी सामने आई है. बिहार चुनाव पर विवादास्पद बयान देने वाले RJD नेता मदन शाह फिर चर्चा में हैं. केरल में चुनावी कार्य के दबाव में एक BLO ने आत्महत्या कर ली.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है, i20 कार के मालिक को गिरफ्तार कर आतंकियों की साजिश की परतें खुल रही हैं. वहीं, लालू परिवार में रोहिणी और तेजस्वी को लेकर बढ़ते विवाद पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, जेपी मॉर्गन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की व्यापार नीतियां नहीं सुधरीं तो यूरोप जैसी आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा सकता है. बिहार चुनाव में टिकट न मिलने पर हंगामा मचाने वाले RJD नेता मदन शाह का "25 सीटों वाला श्राप" भी चर्चा में है. इसी बीच केरल में भारी काम के दबाव से एक BLO ने जान दे दी, जिससे चुनावी सिस्टम पर कई सवाल उठ गए हैं.
दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी हमले में शामिल i20 कार का मालिक गिरफ्तार, उमर के साथ मिलकर रची थी पूरी साजिश दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके के मामले में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकवादी साजिश को अंजाम दिया था.
'जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो...', लालू के पारिवारिक विवाद पर BJP का तंज
लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर मचे विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने के फैसले ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. मामला जैसे-जैसे बढ़ रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
Warning For US: अमेरिका को वॉर्निंग... जेपी मॉर्गन ने कहा- संभल जाएं, नहीं तो यूरोप जैसा होगा हाल!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक ने दुनियाभर के देशों को हिलाकर रख दिया और इसका असर अभी भी लगातार देखने को मिल रहा है. भारत, जापान हो या फिर चीन टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की स्थिति तक बन गई. अमेरिका की ट्रेड पॉलिसियों को लेकर जेपी मॉर्गन चेज ने बड़ी चेतावनी दी है. JPMorgan Chase CEO जेमी डिमन ने अलर्ट करते हुए कहा है कि अगर US में व्यापार विरोधी नीतियां जारी रहीं, तो यूरोप जैसा आर्थिक संकट दिख सकता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










