
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत और अमेरिका मंगलवार को नई दिल्ली में व्यापार वार्ता करने जा रहे हैं. वहीं, PM नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 15 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: भारत और अमेरिका मंगलवार को नई दिल्ली में व्यापार वार्ता करने जा रहे हैं. वहीं, PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इन खबरों के अलावा, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लगी पैर की चोट से तेज़ी से उबर रहे हैं. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'भारत बातचीत की टेबल पर...', अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से पहले ट्रंप के करीबी नवारो का बड़ा दावा
भारत और अमेरिका मंगलवार को नई दिल्ली में व्यापार वार्ता करने जा रहे हैं. भारत-अमेरिका के बीच ये वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कुछ हफ़्ते बाद हो रही है. भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है.
बिहार: PM मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया शुभारंभ, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. ये नया टर्मिनल एयरपोर्ट इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा. PM ने शीशाबाड़ी एसएसबी ग्राउंड में ₹36,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया.
ऋषभ पंत की फिटनेस पर आई Good News, इस सीरीज से हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










