
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह पवित्र शहर (अमृतसर) को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं. वहीं, छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है.
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह पवित्र शहर (अमृतसर) को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं. वहीं, छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'ट्रंप थोड़ा तेल और भरवाकर जहाज आगे भेज देते', बोले सीएम भगवंत मान, आज US से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. निर्वासित 119 लोगों में से 100 लोग पंजाब और हरियाणा से हैं. इनमें से 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से और एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हैं. इससे पहले भी एक विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था.
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: BJP ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, नगर पालिका में AAP का खुला खाता
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है. जबकि कांग्रेस निगम में खाता भी नहीं खोल पाई है. जबकि 49 नगर पालिका में बीजेपी को 35, कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है. इतना ही नहीं नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है. AAP ने बोदरी की एक सीट पर जीत हासिल की है. जबकि 5 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.
शादी की खुशियां मातम में बदली, घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक हो गई मौत, देखते रह गए रिश्तेदार, Video

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









