
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय मूल के साउथ एशिया पॉलिसी के पूर्व सलाहकार एश्ले टेलिस को अमेरिका में अरेस्ट किया गया. वहीं, आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस के चलते हरियाणा में डीजीपी को बदला गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 15 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार. चीन की जासूसी के आरोपी में अमेरिका में भारतवंशी एश्ले टेलिस को गिरफ्तार किया है. वहीं, आईपीएस ओपी सिंह हरियाणा के डीजीपी का पद संभालेंगे. इन खबरों के अलावा, बिहार चुनाव से पहले सियासी दलों में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
चीन कनेक्शन, जासूसी का आरोप, सीक्रेट दस्तावेज... अमेरिका में भारतवंशी एश्ले टेलिस गिरफ्तार भारतीय मूल के अमेरिकी विश्लेषक और साउथ एशिया पॉलिसी के पूर्व सलाहकार एश्ले टेलिस को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखे और चीनी अधिकारियों से मुलाकात की.
तालिबान-PAK में फिर जंग, कुर्रम में टैंक नष्ट, चौकियों पर कब्जा, पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए दो TTP कमांडर
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच कुछ घंटों की शांति के बाद मंगलवार रात एक बार फिर खूनी टकराव हुआ. कुर्रम जिले के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जोरदार भिडंत हुई.
IPS ओपी सिंह संभालेंगे हरियाणा के DGP का पद, शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में घिरे पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है. उनकी जगह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी और हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी ओपी सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. .
आरजेडी, बीजेपी और चिराग... रात भर बंटते रहे सिंबल, बिहार में खूब चला पॉलिटिकल ड्रामा बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. मंगलवार की रात बिहार की सियासत में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां टिकटों के बंटवारे में हर पार्टी अपने-अपने दांव-पेच लगा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










