
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 नवंबर 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब हो गई है. गुरुवार सुबह भी कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर स्थिति में पहुंच गया. राजस्थान के टोंक में SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है.
प्रयागराज लोक सेवा आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गुरुवार सुबह पुलिस ने जबरन उठा दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. राजधानी में आज भी कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार पहुंच गया है.राजस्थान के टोंक में SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है. भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया. पढ़ें आज की पांच प्रमुख खबरें-
बवाल, तोड़फोड़, आगजनी... राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरार राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद गिरफ्तार नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है. नरेश मीणा टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. नरेश की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया, पथराव किया और पुलिस की दो गाड़ियों को भी फूंक दिया.ADVERTISINGराज्य की सात विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ था. इसी दौरान, देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ और फिर गिरफ्तारी के बाद समर्थक और उग्र हो गए. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई.
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 500 के करीब, अगले 24 घंटे में होगा ये बड़ा बदलाव दिल्ली NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI आज भी "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया हैं. सफर के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में AQI गिरकर 432 पर आ गया जो गंभीर श्रेणी में आता है. कल शाम 4 बजे यह 418 था.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर गंभीर दर्ज किया गया और लोगों को कोई राहत नहीं है.एनसीआर के अधिकांश इलाके आज भी स्मॉग की पतली चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं.
प्रयागराज में प्रोटेस्ट कर रहे UPPSC अभ्यर्थियों पर प्रशासन का एक्शन, छात्र बोले- घसीटकर ले गई पुलिस उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में छात्रों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है. लोकसेवा आयोग के सामने चल रहे इस प्रदर्शन में पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज छात्रों की संख्या कम है.इस बीच गुरुवार सुबह धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने जबरन उठा लिया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पीसीएस और आरओ एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठी एक छात्रा ने आजतक से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है.
Stock Market: दो दिन में ₹1300000Cr स्वाहा... क्या आज भी बिखरेगा शेयर बाजार? भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली समेत कई फैक्टर्स के चलते Sensex-Nifty उठ नहीं पा रहे हैं. बाजार टूटने से इन्वेस्टर्स की गाढ़ी कमाई डूब रही है. बीते महज दो दिनों की गिरावट पर नजर डालें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 13 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आ चुकी है, जबकि बाजार बिखरने का सिलसिला करीब डेढ़ महीने से जारी है.
तिलक वर्मा ने ध्वस्त किया 14 साल पुराना महारिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने वाले सबसे यंग खिलाड़ी तिलक वर्मा 13 नवंबर को सेंचुरियन T20 में एक अलग ही रंग में थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में धुआंधार शतक जड़ दिया. इसके बाद तो उनको जश्न देखने लायक था, वह हवा में उछल गए और टीम इंडिया के डगआउट की ओर फ्लाइंग किस दी.तिलक ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 51 गेंदों में शतक जमाया और भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



