
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 जून, 2025 की खबरें और समाचार: इजरायल और ईरान की जंग ने पश्चिम एशिया में तनाव को बेतहाशा बढ़ा दिया है. अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे के 28 घंटे बाद Black Box बरामद हो गया है.
खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. इजरायल और ईरान की जंग ने पश्चिम एशिया में तनाव को बेतहाशा बढ़ा दिया है. अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे के 28 घंटे बाद Black Box बरामद हो गया है. राजा रघुवंशी की हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी विशाल ने इंदौर में किराए पर फ्लैट लिया था. अहमदाबाद विमान हादसे में चाय की टपरी में सो रहे 16 साल के लड़के की मौत हो गई. बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी ने बड़ा फैसला लिया है और मंगनी लाल मंडल नए प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे. पढ़ें शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
अंधाधुंध सायरन की आवाजें, बंकरों में छिपते लोग और आकाश से बरसती मिसाइलें... इजरायल के 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के जवाब में ईरान का 'ट्रू प्रॉमिस 3' इजरायल और ईरान की जंग ने पश्चिम एशिया में तनाव को बेतहाशा बढ़ा दिया है. इजरायल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी रखी. नेतन्याहू की सेना ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रही है. शुक्रवार देर रात इजरायल ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें दागीं.
हादसे के 28 घंटे बाद Black Box बरामद, Boeing Dreamliner पर सख्त गाइडलाइंस... प्लेन क्रैश के बड़े अपडेट्स अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 की दुर्घटना में अब तक 265 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. मरने वालों में 241 विमान यात्रियों के अलावा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मौजूद 24 छात्र भी हैं. इस हादसे ने सिर्फ भारत पर ही नहीं, पूरी दुनिया पर असर डाला है. दुनियाभर के एक्सपर्ट इस दुर्घटना के कारणों की तलाश कर रहे हैं. एविएशन एक्सपर्ट्स जानना चाहते हैं कि किन वजहों से एक ऐसा विमान क्रैश हो गया, जो आज तक कभी क्रैश नहीं हुआ था. इस दुर्घटना ने बोइंग की विश्वनीयता पर भी सवाल उठा दिए हैं. इसीलिए बोइंग कंपनी भी परेशान है. अब सभी की नजर इस विमान के ब्लैक बॉक्स पर है, जो इस हादसे हादसे की गुत्थी सुलझाएगा.
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी विशाल ने इंदौर में किराए पर लिया था फ्लैट... प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म के मालिक का चौंकाने वाला दावा इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है. एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म के मालिक शिलोम जेम्स ने शुक्रवार को दावा किया कि एक आरोपी विशाल चौहान ने हत्या के एक सप्ताह बाद उससे यहां एक फ्लैट किराए पर लिया था. डीलर के मुताबिक चौहान ने 30 मई को मुझसे मुलाकात की और देवास नाका में 17000 रुपये प्रति महीने पर एक फ्लैट किराए पर लिया.
Ahmedabad Plane Crash: चाय की टपरी पर सोया था बेटा, विमान गिरा तो आग की चपेट में आकर हुई मौत, बचाने दौड़ी मां भी झुलसी
अहमदाबाद के मेघाणीनगर में सड़क किनारे चाय की टपरी चलाने वाली महिला का बेटा भी प्लेन क्रैश की चपेट में आ गया. महिला का 16 साल का बेटा टपरी पर सो रहा था. वहीं महिला चाय बना रही थी. उसी दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान गिरा तो धमाके के साथ आग लग गई. आग ने बेटे की जान ले ली और मां को बुरी तरह झुलसा दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








