
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है. PNB घोटाले से जुड़े भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रालोजपा के अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अब एनडीए से अलग हो चुकी है. जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है. बीआर अंबेडकर की जयंती पर पीएम, राष्ट्रपति समेत दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है. जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पशुपति कुमार पारस ने NDA से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अब NDA से कोई नाता नहीं रहेगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मल्लिकार्जुन खरगे समेत राहुल गांधी ने भीमराव रामजी अंबेडकर साहेब को श्रद्धांजलि दी. पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. बंगाल में फिर भड़की हिंसा, दक्षिण 24 परगना में पुलिस से भिड़े ISF कार्यकर्ता, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी
पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है. स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण बन गई जब ISF (इंडियन सेक्युलर फ्रंट) के समर्थकों को कोलकाता की ओर मार्च करने से रोक दिया गया. पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. वीडियो में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है और कई दोपहिया वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
2. भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग, बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा
भारत सरकार ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.
3. 'NDA से हमारा कोई नाता नहीं...', बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस का गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








