
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मशकफ टनल में खड़ी ट्रेन को लेकर पाकिस्तानी सेना ने अब बड़ा दावा किया है. सेना का कहना है कि उसने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के चंगुल से सभी बंधकों को रिहा करा लिया है और ये रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके सरकार ने बजट 2025-26 से रुपये के राष्ट्रीय चिह्न को हटा दिया है. इसके बजाय तमिलनाडु सरकार ने अपने बजट में '₹' को 'ரூ' सिंबल से रिप्लेस कर दिया है.
मशकफ टनल में खड़ी ट्रेन को लेकर पाकिस्तानी सेना ने अब बड़ा दावा किया है. सेना का कहना है कि उसने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के चंगुल से सभी बंधकों को रिहा करा लिया है और ये रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके सरकार ने बजट 2025-26 से रुपये के राष्ट्रीय चिह्न को हटा दिया है. इसके बजाय तमिलनाडु सरकार ने अपने बजट में '₹' को 'ரூ' सिंबल से रिप्लेस कर दिया है. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
ट्रेन हाईजैकिंग, बोलान की पहाड़ियां और सेना का ऑपरेशन... पाक आर्मी और BLA के अलग-अलग दावे, क्या है पूरा सच
मशकफ टनल में खड़ी ट्रेन को लेकर पाकिस्तानी सेना ने अब बड़ा दावा किया है. सेना का कहना है कि उसने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के चंगुल से सभी बंधकों को रिहा करा लिया है और ये रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. जबकि, बीएलए ने दावा किया है कि अभी भी 150 से ज्यादा यात्री उनके कब्जे में है. लेकिन इसी दौरान एक बड़ी खबर भी सामने आई है. जिसके मुताबिक, बोलान की पहाड़ियों पर सौ से ज्यादा लाशें पड़ी हैं. चलिए जान लेते हैं, इस घटनाक्रम की पूरी कहानी.
होलिका दहन पर आज सिर्फ इतने मिनटों का ही मुहूर्त, जानें पूजन विधि और उपाय हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, उससे ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. बहुत सी जगहों पर होलिका दहन को छोली होली के नाम से जाना जाता है. इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025 यानी आज किया जाएगा और कल 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा.CBSE का होली गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे सकते बोर्ड एग्जाम तो कोई बात नहीं, मिलेगी ये सुविधा! सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को होली का गिफ्ट दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन छात्रों के लिए बाद में स्पेशल एग्जाम आयोजित कराने की घोषणा की है जो होली पर्व के चलते 15 मार्च को होने वाली परीक्षा की चिंता कर रहे थे.
DMK नेता के बेटे ने ही गढ़ा था रुपये का सिंबल '₹', अचानक क्यों होने लगी CM स्टालिन को चिढ़?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके सरकार ने बजट 2025-26 से रुपये के राष्ट्रीय चिह्न को हटा दिया है. इसके बजाय तमिलनाडु सरकार ने अपने बजट में '₹' को 'ரூ' सिंबल से रिप्लेस कर दिया है. तमिल भाषा में 'ரூ' इस तमिल वर्ण का मतलब रु होता है. हालांकि भाषा की राजनीति करते हुए '₹' को बजट से हटाने वाली तमिलनाडु सरकार ने ये ध्यान देना जरूरी नहीं समझा कि रुपये के इस सिंबल को एक तमिल ने ही डिजाइन किया था. खास बात यह है कि इस सिंबल को डिजाइन करने वाले उदय कुमार धर्मलिंगम के पिता भी DMK के नेता थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










