
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पूछताछ में आईएसआई और हाफिज सईद को लेकर कई राज उगले हैं. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तस्करी करके लाया गया लगभग 6.3 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार भी मुर्शिदाबाद पहुंचे. उन्होंने राज्य के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ शमशेरगंज थाने में मीटिंग भी की और जरूरी निर्देश दिए. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आतंकी तहव्वुर राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हाफिज सईद को लेकर कई राज उगले हैं. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तस्करी करके लाया गया लगभग 6.3 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया. वहीं, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार हर अप्रवासी (immigrant), चाहे वह कानूनी रूप से वीजा पर हो (जैसे H-1B या स्टूडेंट वीज़ा), उसे अब 24 घंटे अपने कानूनी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे. यह नियम 11 अप्रैल से लागू हो गया है. पढ़ें रविवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. मुर्शिदाबाद हिंसा: शमशेरगंज में देर रात पुलिस बूट की धमक, पूरे इलाके में चला रूट मार्च... खुद DGP ने देखा चप्पा-चप्पा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार भी मुर्शिदाबाद पहुंचे. उन्होंने राज्य के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ शमशेरगंज थाने में मीटिंग भी की और जरूरी निर्देश दिए. डीजीपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली है.
2. मुंबई हमले का PAK कनेक्शन, ISI की भूमिका और हेडली की साजिश... तहव्वुर राणा से NIA ने पूछे ये 18 अहम सवाल!
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आतंकी तहव्वुर राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हाफिज सईद को लेकर कई राज उगले हैं. इन खुलासों के बाद मोस्टवॉन्टेड आतंकवादी हाफिज सईद और लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं. उन दोनों को पाकिस्तान ने सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है.
3. बैंकॉक से मुंबई पहुंचा शख्स, DRI ने एयरपोर्ट पर तलाशी ली तो जूतों से निकला 6.3 करोड़ का सोना

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












