
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 मई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 मई, 2025 की खबरें और समाचार: भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद फिलहाल सीजफायर है. भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 आतंकी मारे गए. रविवार देर रात पाकिस्तान के नौसेना, एयरपोर्स और सेना के अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना है कि भारत के साथ भिड़ंत में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 'अवैध कब्जा मुक्त अभियान' तेज गति से जारी है. वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्षेत्रीय बदलाव की चेतावनी देते हुए कहा है कि साउथ एशिया में 'एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है.' इसने विदेशी प्रॉक्सी होने के दावों को खारिज कर दिया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद फिलहाल सीजफायर है. भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 आतंकी मारे गए. सात से 10 मई के बीच एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों को ढेर किया गया. रविवार देर रात पाकिस्तान के नौसेना, एयरपोर्स और सेना के अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना है कि भारत के साथ भिड़ंत में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 'अवैध कब्जा मुक्त अभियान' तेज गति से जारी है. खासतौर पर नेपाल सीमा से लगे जनपदों में सरकार ने अवैध रूप से बनीं मस्जिदों, मजारों, ईदगाहों और मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन, दोनों ही गठबंधन घटक दलों के बीच की गांठें दुरुस्त करने में जुट गए हैं. वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्षेत्रीय बदलाव की चेतावनी देते हुए कहा है कि साउथ एशिया में 'एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है.' इसने विदेशी प्रॉक्सी होने के दावों को खारिज कर दिया है. बीएलए ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य और खुफिया साइट्स को निशाना बनाते हुए कब्जे वाले बलूचिस्तान में 51 से ज्यादा जगहों पर 71 हमले किए. पढ़ें सोमवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. जहां-जहां भारत ने चाहा, वहां-वहां मारा... पाकिस्तान से आए ये 10 सबूत आसिम मुनीर की सेना की पिटाई की पोल खोल रहे
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद फिलहाल सीजफायर है. भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 आतंकी मारे गए. सात से 10 मई के बीच एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों को ढेर किया गया. भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाक में बड़े पैमाने पर आतंक के गढ़ तबाह किए. ऐसे में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें आसिम मुनीर की सेना की पोल खोल गई.
2. 'कोई भी भारतीय पायलट हिरासत में नहीं, हमारे एक विमान को पहुंचा नुकसान', पाकिस्तानी सेना का कुबूलनामा
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई हुई, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए; इनमें पुलवामा हमले से जुड़े यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रौफ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे, और पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए सहमत हुआ. अब रविवार देर रात पाकिस्तान के नौसेना, एयरपोर्स और सेना के अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना है कि भारत के साथ भिड़ंत में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा है.
3. यूपी में 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों पर बड़ी कार्रवाई, चला योगी सरकार का बुलडोजर

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










