
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 मई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सोमवार को इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया और कई खास बातें शेयर कीं.
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सोमवार को इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया और कई खास बातें शेयर कीं. भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली के इस फैसले से हर कोई हैरान है. Samsung ने एक बड़ा ऐलान करते हुए दुनिया का पहला ऐसा OLED गेमिंग मॉनिटर को लॉन्च किया है, जिसमें 500Hz Refresh Rate मिलती है. Samsung के इस गेमिंग मॉनिटर का नाम Odyssey OLED G6 है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. 'भय बिनु होय न प्रीति...', सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने 'रामचरित मानस' से दिया PAK को जवाब
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सोमवार को इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया और कई खास बातें शेयर कीं. इसी दौरान भारतीय सेना ने स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि 'भय बिन होई न प्रीति. यानी बिना डर के प्रेम नहीं हो सकता है.
2. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन आज, जानें- कब-कब रात 8 बजे देशवासियों को मिला 'सरप्राइज'
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. ऐसे मौकों पर पीएम मोदी का अचानक संबोधन पहले भी कई बार देशवासियों को चौंकाता रहा है. कभी नोटबंदी का ऐलान तो कभी कोरोना से जुड़ी बड़ी घोषणाएं. पीएम मोदी के 8 बजे के संबोधन अक्सर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों जैसे नोटबंदी, लॉकडाउन, अनुच्छेद 370 या सैन्य अभियानों से जुड़े होते हैं.
3. पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद...

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










