
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अंबरनाथ चुनाव में व्हिप टूटने से महाराष्ट्र की सियासत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. ट्रंप के भारत दौरे की उम्मीद से शेयर बाजार में आज क्लोजिंग के समय तेजी देखी गई.
महाराष्ट्र की अंबरनाथ म्युनिसिपल काउंसिल में वाइस प्रेसिडेंट चुनाव ने सियासी भूचाल ला दिया, जहां अजित पवार गुट के कॉर्पोरेटरों ने व्हिप तोड़कर शिंदे गुट का साथ दिया. वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ स्वास्थ्य बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती हुए. शेयर बाजार में ट्रंप के संभावित भारत दौरे की खबर से जोरदार रिकवरी दिखी. खेल जगत में BBL में मोहम्मद रिजवान का रिटायर्ड आउट होना चर्चा में रहा, जबकि मनोरंजन जगत में हेमा मालिनी के धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म न देखने के खुलासे ने भावनात्मक बहस छेड़ दी. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
अंबरनाथ चुनाव में बड़ा खेल, व्हिप के खिलाफ जाकर अजित गुट ने BJP के विरोध में किया वोट, शिंदे गुट का किया सपोर्ट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ म्युनिसिपल काउंसिल में वाइस प्रेसिडेंट पद के चुनाव ने शनिवार को सियासी पारा चरम पर पहुंचा दिया. सत्ता संतुलन, व्हिप, वैधता और सड़क से सदन तक के हंगामे ने इस चुनाव को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम बना दिया. चुनाव से ठीक पहले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के चार कॉर्पोरेटरों को पार्टी के गुट नेता अभिजीत करंजुले ने सख्त व्हिप जारी किया. व्हिप में चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी कॉर्पोरेटर ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार के विरोध में मतदान किया, तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, एक हफ्ते में दो बार हुए बेहोश
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. अधिकारियों के मुताबिक, वह पिछले सप्ताह दो बार बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कर MRI समेत अन्य जांच कराने की सलाह दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









