
राजस्थान: बीकानेर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, किडनैप कर घंटों कार में घुमाते रहे दरिंदे
AajTak
बीकानेर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को स्कूल जाते समय किडनैप कर लिया गया और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. कई घंटों तक चले इस खौफनाक सफर का अंत तब हुआ जब ग्रामीणों ने शक होने पर कार रुकवाई.
राजस्थान के बीकानेर जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिले के नापासर इलाके में 12वीं क्लास की एक छात्रा को सरेराह अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया गया. यह वारदात 6 जनवरी की है, लेकिन पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने के बाद 11 जनवरी को केस दर्ज किया गया है.
शिकायत के मुताबिक, पीड़िता सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन कार में डाल दिया. आरोपियों ने लड़की को अगवा करने के बाद कार को सड़कों पर दौड़ाना शुरू किया. आरोप है कि कई घंटों तक छात्रा को कार में बंधक बनाकर रखा गया. चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया गया.
इस दौरान आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते रहे. इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों की कार एक पड़ोसी गांव में दाखिल हुई. संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को घेरकर रुकवा लिया. लोगों को देखकर आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए.
सर्कल ऑफिसर हिमांशु शर्मा ने बताया कि गांव वालों ने तुरंत लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार उसे सुरक्षित घर ले गया. नापासर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पीड़िता की उम्र 18 साल से अधिक है. आरोपियों की उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस वारदात की वजह से जिले में सनसनी फैल गई है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










