
बेंगलुरु में 'AI गर्ल' का कहर... 26 साल के युवक का न्यूड वीडियो बनाकर हड़प लिए 1.53 लाख रुपये
AajTak
DATING APP SCAM ALERT: बेंगलुरु में एक युवक से AI डेटिंग ऐप स्कैम के जरिए 1.53 लाख रुपए की ठगी की गई. एक AI-जनरेटेड महिला अवतार ने वीडियो कॉल पर युवक को ब्लैकमेल किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तकनीक की दुनिया में एक नया और डरावना ट्रेंड सामने आया है, जहां अपराधी AI-जनरेटेड चेहरों का इस्तेमाल कर लोगों को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं. बेंगलुरु के 26 साल के युवक को 'Happn' डेटिंग ऐप पर मिली एक फर्जी 'इशानी' नाम की प्रोफाइल ने लाखों का चूना लगा दिया.
दरअसल, पीड़ित ने Happn डेटिंग ऐप पर एक प्रोफाइल बनाई थी, जिसके बाद उसे इशानी नाम की एक महिला से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली. दोनों ने चैटिंग शुरू की, मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और प्राइवेट बातचीत की.
कुछ दिनों बाद, पीड़ित को उसी नंबर से एक वीडियो कॉल आया, जिसमें महिला न्यूड दिखाई दी. उसने कथित तौर पर युवक को अपने कपड़े उतारने के लिए मनाया, जिसके बाद उसके न्यूड विज़ुअल्स चुपके से रिकॉर्ड कर लिए गए.
आरोपी ने बाद में रिकॉर्ड की गई न्यूड तस्वीरें और वीडियो पीड़ित को भेजे और उन्हें पब्लिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिय.। दबाव में आकर पीड़ित ने कथित तौर पर किश्तों में पैसे दिए, जो कुल 1.53 लाख रुपये थे. जब आरोपी ने और पैसे मांगे, तो पीड़ित सेंट्रल CEN पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह स्कैम एक AI से बने महिला अवतार का इस्तेमाल करके किया गया था, न कि किसी असली महिला का. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










