
महाराष्ट्र: AIMIM के समर्थन से BJP नेता का बेटा बना नगरसेवक, आकोट में फिर गरमाई सियासत
AajTak
आकोट में भाजपा–AIMIM गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. AIMIM के पांच नगरसेवकों के समर्थन से भाजपा नेता के बेटे जितेन बरेठिया स्वीकृत नगरसेवक बने. कांग्रेस ने इसे 'B-Team' का खेल बताते हुए दोनों पार्टियों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र के अकोला जिले के आकोट में ‘भाजपा-AIMIM’ गठबंधन को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. स्वीकृत नगरसेवक पद के चयन में AIMIM के पांचों नगरसेवकों ने भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष के पुत्र जितेन बरेठिया का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें AIMIM कोटे से स्वीकृत नगरसेवक घोषित कर दिया गया.
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने गठबंधन तोड़ने के निर्देश दिए थे और भाजपा ने स्थानीय विधायक प्रकाश भारसाकले को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
इसके बाद AIMIM, भाजपा के नेतृत्व वाले ‘आकोट विकास मंच’ से अलग हो गई थी और अपने पांच नगरसेवकों का स्वतंत्र गुट बना लिया था. लेकिन अब स्वीकृत सदस्य के चयन की प्रक्रिया में दोनों दलों की नजदीकियां फिर से उजागर हो गई हैं. AIMIM की ओर से पहले ताज राणा और भाजपा की ओर से जितेन बरेठिया के नाम सामने आए थे.
तय समय-सीमा के बाद नामांकन दाखिल करने के कारण ताज राणा का आवेदन खारिज हो गया, जिसके चलते जितेन बरेठिया एकमात्र वैध उम्मीदवार बचे और AIMIM के स्वीकृत नगरसेवक घोषित कर दिए गए.
ये भी पढ़ें: कट्टर विरोधी AIMIM और कांग्रेस संग BJP के अजब गठबंधन की पूरी कहानी, अब 'डैमेज कंट्रोल' में जुटीं पार्टियां
इस फैसले के खिलाफ ताज राणा ने अदालत जाने का संकेत दिया है. वहीं, गठबंधन के लिए जिम्मेदार माने जा रहे विधायक प्रकाश भारसाकले और शहराध्यक्ष हरीश टावरी पर भाजपा की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









