
ईरान में घुसेगी अमेरिकी सेना या होगा सीक्रेट ऑपरेशन? कल ट्रंप की हाईलेवल मीटिंग में फैसला
AajTak
ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग में ईरान की तरफ साइबर वेपन की तैनाती, नए प्रतिबंध, सैन्य कार्रवाई और ऑनलाइन समर्थन बढ़ाने जैसे विकल्पों पर चर्चा हो सकती है. ट्रंप पहले ही ईरानी शासन को कड़ी चेतावनी दे चुके हैं.
ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में ईरान की कार्रवाई का जवाब देने के विकल्पों पर चर्चा होगी. यह संकेत माना जा रहा है कि ट्रंप ईरानी शासन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की जा रही सख्ती के खिलाफ ठोस कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बैठक में विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन शामिल होंगे. चर्चा के संभावित विकल्पों में ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध, सीक्रेटिव साइबर हथियार की तैनाती, सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई और सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार विरोधी आवाजों को मजबूत करना शामिल है.
यह भी पढ़ें: एक तरफ विरोध तो दूसरी तरफ खामेनेई शासन का समर्थन... ईरान के विदेश मंत्री बोले- अब काबू में हालात
रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर सैन्य कार्रवाई के विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम कुछ बहुत सख्त विकल्पों पर विचार कर रहे हैं." ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया, तो अमेरिका "ऐसे स्तर पर जवाब देगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया."
ईरान द्वारा बातचीत करने की पेशकश का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी नेतृत्व ने बातचीत के लिए संपर्क किया है. उन्होंने कहा, "एक बैठक तय की जा रही है. ईरान ने फोन किया है. वे बातचीत करना चाहते हैं." वहीं ईरान की तरफ से भी कहा गया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी विशेष दूत (स्टीव विटकॉफ) के बीच बातचीत का चैनल खुला है और जब भी जरूरत होती है, मैसेज का आदान-प्रदान किया जाता है."

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










