
गुरुग्राम पहुंचे नितिन नबीन का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं से बोले- राजनीति शॉर्टकट नहीं, मैराथन है
AajTak
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के गुरुग्राम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ. राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को 2047 के विकसित भारत की ताकत बताया. स्टार्टअप संस्कृति और राजनीति में धैर्य को उन्होंने सफलता की कुंजी बताया.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के हरियाणा आगमन पर आज गुरुग्राम भगवा रंग में सराबोर नजर आया. दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने उनकी अगवानी की.
वहां से भाजपा जिला कार्यालय 'गुरु कमल' तक निकले भव्य रोड शो में हजारों मोटरसाइकिल सवारों के काफिले ने शक्ति प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नितिन नबीन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए.
युवाओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को युवाओं से जोड़ा. उन्होंने कहा, 'स्वामी विवेकानंद ने जिस युवा शक्ति पर भरोसा जताया था, आज पीएम मोदी उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. आज भारत 1.5 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के साथ दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. हमारा युवा अब काम मांगने वाला नहीं, बल्कि काम देने वाला (Job Giver) बन चुका है.'
यह भी पढ़ें: हर बूथ पर फोकस, डोर-टू-डोर कैंपेन... तमिलनाडु में नितिन नबीन ने BJP वर्कर्स को दिया 2026 का असाइनमेंट
शॉर्टकट की राजनीति पर दी नसीहत राजनीति में आने के इच्छुक युवाओं को कड़ा संदेश देते हुए नबीन ने कहा कि राजनीति 100 मीटर की रेस नहीं है, बल्कि एक लंबी मैराथन है. इसमें शॉर्टकट हमेशा परेशानी का सबब बनता है. यहां 'स्पीड' से ज्यादा 'स्टेमिना' और धैर्य की परीक्षा होती है. कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










