
क्या अमेरिका ने वेनेजुएला में चलाया 'सोनिक वेपन'... कान से खून निकाल देते हैं ये हथियार
AajTak
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को पकड़ने के दौरान एक रहस्यमयी 'सोनिक वेपन' का इस्तेमाल किया, जिससे सैनिकों की नाक से खून बहा, खून की उल्टी हुई. वे जमीन पर गिर गए और हिल भी नहीं पाए. वेनेजुएला के एक सैनिक के दावे के अनुसार, यह तीव्र ध्वनि तरंग ने रडार अक्षम कर दिया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में वेनेजुएला के एक सैनिक ने दावा किया है कि अमेरिकी सेनाओं ने निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए की गई रेड के दौरान एक अज्ञात सोनिक या डायरेक्टेड-एनर्जी हथियार का इस्तेमाल किया. इस हथियार ने रडार और सैनिकों को अक्षम कर दिया.
गार्ड ने कहा कि एक समय पर उन्होंने कुछ लॉन्च किया; मैं इसे कैसे बताऊं, पता नहीं. यह एक बहुत तीव्र ध्वनि तरंग जैसा था. अचानक मुझे लगा जैसे मेरा सिर अंदर से फट रहा हो. उन्होंने दावा किया कि प्रभाव तत्काल और गंभीर था. हम सभी की नाक से खून बहने लगा. कुछ लोग खून की उल्टी कर रहे थे. हम जमीन पर गिर गए, हिल भी नहीं पा रहे थे.
यह दावा सोनिक हथियारों की दुनिया में एक नई बहस छेड़ रहा है, जो गैर-घातक लेकिन बेहद प्रभावी माने जाते हैं. लेकिन क्या ऐसे हथियार वास्तव में मौजूद हैं? वे कैसे काम करते हैं, क्या प्रभाव डालते हैं और किन देशों के पास हैं? आइए समझते हैं.
यह भी पढ़ें: MPATGM मिसाइल का सफल परीक्षण... फायर एंड फॉरगेट तकनीक पर करती है काम
सोनिक हथियार क्या हैं?
सोनिक हथियार, जिन्हें कभी-कभी एकॉस्टिक या अल्ट्रासोनिक वेपन्स कहा जाता है, ध्वनि का इस्तेमाल करके दुश्मन को चोट पहुंचाने या अक्षम करने वाले हथियार हैं. ये डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स (DEW) की एक श्रेणी हैं, जहां ऊर्जा (ध्वनि तरंगें) को एक दिशा में टारगेट करके हमला किया जाता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










