
'मैं मुंबई आ रहा हूं, काटिए मेरे पैर...', MNS की धमकी पर अन्नामलाई की दो टूक
AajTak
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी नेता के. अन्नामलाई के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. राज ठाकरे द्वारा की गई 'रसमलाई' वाली टिप्पणी और एमएनएस कार्यकर्ताओं की धमकियों पर अन्नामलाई ने तीखा जवाब देते हुए उन्हें मुंबई आने की चुनौती दी है.
बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उन्हें दी गई धमकियों का करारा जवाब देते हुए कहा है कि वे मुंबई जरूर आएंगे और हिम्मत है तो उनके पैर काटकर दिखाएं. चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने सवाल किया कि उन्हें धमकाने वाले आदित्य ठाकरे या राज ठाकरे कौन होते हैं. उन्होंने गर्व से खुद को एक किसान का बेटा बताया और कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.
राज ठाकरे ने हाल ही में अन्नामलाई पर 'रसमलाई' वाला तंज कसा था, जिसके बाद कुछ एमएनएस समर्थकों ने अन्नामलाई के मुंबई आने पर उनके पैर काटने की धमकी दी थी.
अन्नामलाई ने इन धमकियों को अज्ञानता करार देते हुए कहा कि अगर वे डरते तो अपने गांव में ही रहते. उन्होंने कहा कि मुंबई एक ग्लोबल लेवल का शहर है और उनके बयानों का गलत मतलब निकाला जा रहा है.
राज ठाकरे का अडानी पर निशाना और बीजेपी का जवाब
विवाद केवल अन्नामलाई तक सीमित नहीं रहा. राज ठाकरे ने एक नक्शा दिखाकर आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में केवल बिजनेसमैन गौतम अडानी ही अमीर हुए हैं. इस पर मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित साटम ने पलटवार करते हुए राज ठाकरे और अडानी की एक पुरानी फोटो साझा की. साटम ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए राज ठाकरे के रुख को 'शर्म और पाखंड की पराकाष्ठा' करार दिया. बीजेपी का तर्क है कि एक तरफ राज ठाकरे अडानी से मिलते हैं और दूसरी तरफ उन पर आरोप लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बीएमसी चुनाव: आदित्य ठाकरे की विधानसभा में बगावत? वजह क्या

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









