
दीदी के खिलाफ FIR? सुप्रीम कोर्ट के सामने ED केस में कितनी 'पीड़ित' बन पाएंगी ममता बनर्जी
AajTak
कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का मौके पर जाकर जांच में कथित तौर पर बाधा डालने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. ईडी ने ममता बनर्जी के साथ साथ आला पुलिस अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की अदालत से गुजारिश की है.
ममता बनर्जी और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के बीच कोलकाता में हुए एनकाउंटर का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस के आला अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए दरख्वास्त दी है.
I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर हुई ईडी की रेड के दौरान हुए बवाल को लेकर ममता बनर्जी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी दाखिल कर रखी है, ताकि सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार का पक्ष भी सुना जाए.
अपनी याचिका में ईडी का कहना है कि रेड सिर्फ अपराध के जांच-पड़ताल के लिए की गई थी, न कि किसी राजनीतिक दल की किसी गतिविधि से संबंधित थी. दरअसल, ममता बनर्जी का आरोप है कि ईडी ने तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति जानने के लिए उनके आईटी सेल पर धावा बोल दिया था - और रेड के दौरान मौके पर वो अपनी पार्टी के नेता के तौर पर गई थीं, न कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की हैसियत में.
1. ममता का ओहदा आम व्यक्ति, टीएमसी कार्यकर्ता या मुख्यमंत्री के रूप में अलग अलग है?
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. ममता बनर्जी ही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं - और निश्चित तौर पर दोनों भूमिकाओं में बड़ा ही बारीक फर्क है. हाल ही में SIR के मामले में ममता बनर्जी ने पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही थी. और, तब ममता बनर्जी ने कहा था, मैं भी वकील हूं, जरूरत पड़ी तो अनुमति लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगी, लेकिन एक नागरिक के रूप में.
जैसे सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने एक नागरिक के रूप में जाने की बात कही थी, अब वैसे ही वो छापेमारी के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में मौके पर जाने की बात कर रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के लिए तो वो अनुमति लेकर जाने की बात बोल रही थीं, लेकिन ईडी के रेड के दौरान भी क्या अनुमति लेने जैसी कोई सूरत बनती थी क्या?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










