
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया की समयसीमा दो हफ्ते बढ़ाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा दो हफ्ते बढ़ा दी है. राज्य निर्वाचन आयोग की मांग पर कोर्ट ने यह राहत दी. हालांकि, शीर्ष अदालत ने साफ किया कि चुनाव होंगे, लेकिन उनका परिणाम लंबित याचिकाओं के फैसले के अधीन रहेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा दो हफ्ते बढ़ा दी. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की ओर से समय बढ़ाने की मांग के बाद दिया. आयोग ने दलील दी थी कि कुछ जिला परिषदों और पंचायतों के चुनाव बाकी हैं, जिसके लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है.
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह ने अदालत को बताया कि आयोग ने 31 जनवरी की तय समयसीमा से आगे 10 दिन का विस्तार मांगा है. उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित समय में सभी चुनाव पूरे कर पाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने आयोग की अर्जी को संख्या देने का निर्देश देते हुए चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो हफ्ते का अतिरिक्त समय दे दिया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: AIMIM के समर्थन से BJP नेता का बेटा बना नगरसेवक, आकोट में फिर गरमाई सियासत
इस दौरान कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक होने को लेकर दायर एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई की. वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरी की दलीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीठ ने कहा, "अगर 50 प्रतिशत की लक्ष्मण रेखा पार हो गई है, जैसे इस मामले में यह 52 प्रतिशत है, तो चुनाव होंगे, लेकिन वे इन याचिकाओं के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगे."
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में किसी भी नई हस्तक्षेप याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. पीठ ने साफ कहा कि ऐसी याचिकाएं केवल चुनाव प्रक्रिया में देरी करने के इरादे से दायर की जा रही हैं. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी याचिकाओं पर सुनवाई स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही की जाएगी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र Civic Polls से पहले महिलाओं को कैश ट्रांसफर पर बवाल! EC पहुंची कांग्रेस, बताया 'सामूहिक रिश्वत'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










