
'हमारा एटम बम भारत के खिलाफ, इजरायल, US पर...', न्यूक्लियर ड्रॉक्ट्रिन पर PAK कमेंटेटर का बड़ा दावा
AajTak
पाकिस्तान ने परमाणु बम पर अपनी एक अहम पॉलिसी का खुलासा किया है. पाकिस्तान ने माना है कि वो परंपरागत युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता है, इसलिए वो 'नो फर्स्ट यूज' पॉलिसी पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा है. सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने कहा है कि पाकिस्तान का परमाणु बम अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नहीं बल्कि भारत के खिलाफ है.
पाकिस्तान भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों को पहले इस्तेमाल न करने की नीति से पीछे हट सकता है. पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार और पॉलिटिकल कमेंटेटर नजम सेठी ने दुनिया न्यूज से बातचीत में कहा कि हम पारंपारिक जंग में भारत को कभी नहीं रोक सकते हैं. इसलिए हमें कभी 'नो फर्स्ट यूज' पॉलिसी पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए.
नजम सेठी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल दुनिया न्यूज पर बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम है वो इस्लामिक बम नहीं है. ये एंटी इंडिया बम है. नजम सेठी ने कहा कि हम अपना बम इजरायल पर नहीं गिराएंगे, और ना नहीं अमेरिका पर गिराएंगे. हमारा बम एंटी इंडिया है. ये रक्षात्मक बम है, ये एंटी इंडिया बम है.
पत्रकार नजम सेठी ने पाकिस्तान की मंशा का खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक भारत के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है. ये समझौता है परमाणु बमों के 'नो फर्स्ट यूज' का. उन्होंने कहा कि भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान से कहता है कि आप उस समझौते पर हस्ताक्षर करें जिसके तहत आप पहली बार परमाणु बमों का इस्तेमाल नहीं करेंगे. कई देशों ने इस समझौते पर आपस में हस्ताक्षर किया है.
Pakistan's dangerous plans for Israel revealed by Najam Sethi. He fears Trump will dump Pakistan after using it like always.pic.twitter.com/RFTQXFkoQd
नजम सेठी ने पाकिस्तान के डर को कुबूलते हुए कहा कि हम ऐसे किसी समझौते पर साइन नहीं कर सकते हैं क्योंकि हम डिफेंसिव पॉजिशन में हैं. अगर हमारे ऊपर पारंपरिक तरीके से हमला किया जाता है तो हम नहीं टिक पाएंगे, तो हमारे पास रक्षा के लिए परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का हक है. क्योंकि ये हमारे वजूद का सवाल बन जाता है. लेकिन ऐसा भारत की धमकी की वजह है. हमें किसी और देश से कोई खतरा नहीं है. न ही ये बम किसी और देश के लिए बना है.
पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान के पास जब तक बम रहेगा. दबाव आएगा. दुनिया के देशों को ये ऐसा लगा रहेगा कि आप किसी न किसी स्टेज पर अगर न्यूक्लियर बम नहीं तो इस बम की तकनीक किसी इस्लामिक देश को दे सकते हैं. खासकर वो इस्लामिक देश जिसके पास अथाह पैसा है. इसलिए पाकिस्तान पर तो प्रेशर रहेगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









