
टी20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश ने फैलाया झूठ? ICC ने खोल दी पोल
AajTak
टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश के दावों को आईसीसी ने सिरे से खारिज किया है. आईसीसी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा टीम की ओर से बांग्लादेश को कोई पत्र नहीं भेजा गया है. बांग्लादेश ने हाल ही में दावा किया था कि आईसीसी ने उनकी वेन्यू बदलने की मांग को जायज ठहराते हुए पत्र लिखा है.
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ड्रामेबाजी अब बेनकाब होती दिख रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने यह स्पष्ट किया है कि उसकी सिक्योरिटी टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई पत्र नहीं लिखा है. इससे बांग्लादेश की ओर से भारत यात्रा को लेकर जताई गई सुरक्षा चिंताओं के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं.
दरअसल, बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल ने सोमवार, 12 जनवरी को पत्रकारों से कहा था कि आईसीसी ने उनकी चिंताओं को सुना है और स्वीकार किया है कि भारत में बांग्लादेशी प्रशंसकों को सुरक्षा खतरा हो सकता है.
नज़रुल का यह दावा अब कमजोर पड़ता दिख रहा है. आईसीसी के भीतर मौजूद सूत्रों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी सिक्योरिटी टीम की ओर से ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया है. सूत्रों के अनुसार, आईसीसी आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर एक आधिकारिक बयान जारी करेगा.
बांग्लादेश ने क्या दावा किया था
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार ने दावा किया था कि आईसीसी की सुरक्षा टीम ने जवाब में कहा है कि अगर मुस्ताफिज़ुर रहमान को टीम में शामिल किया गया और अगर बांग्लादेशी प्रशंसक अपनी राष्ट्रीय जर्सी पहनकर भारत में घूमते हैं, तो खिलाड़ियों और समर्थकों की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है.
नज़रुल ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में आगामी चुनावों के कारण सुरक्षा जोखिम और बढ़ जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









