
करूर भगदड़ कांड: CBI मुख्यालय में विजय से 6 घंटे पूछताछ, बोले- हादसे के लिए मेरी पार्टी जिम्मेदार नहीं
AajTak
तमिल सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय को करूर भगदड़ मामले में CBI ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. 27 सितंबर 2025 को हुई इस घटना में 41 लोगों की मौत और 60 से अधिक घायल हुए थे. विजय ने साफ किया कि इस भगदड़ के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है.
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कड़गम (TVK) प्रमुख विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश हुए. समन मिलने के बाद विजय सोमवार सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय सुबह 11:29 बजे दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय पहुंचे.
CBI सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान विजय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस हादसे के लिए उनकी पार्टी या कोई भी पदाधिकारी जिम्मेदार नहीं है.
पुलिस के उन आरोपों पर, जिनमें कहा गया था कि विजय के आने में हुई देरी से भीड़ बेकाबू हुई, सुपरस्टार ने सफाई दी कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल (वेन्यू) इसलिए छोड़ा था क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनकी मौजूदगी से वहां और अधिक अफरा-तफरी और हंगामा मच सकता है.
यही रुख पहले पूछताछ के लिए बुलाए गए TVK के पदाधिकारियों ने भी अपनाया था. हालांकि, एजेंसी इन बयानों का मिलान उन पुलिस अधिकारियों के बयानों से कर रही है, जिन्होंने दावा किया था कि विजय के कार्यक्रम स्थल पर देर से पहुंचने के कारण हालात बेकाबू हुए.
यह भी पढ़ें: 'लोग बेहोश हो रहे थे, भाषण क्यों नहीं रोका?', करूर भगदड़ केस में थलापति विजय से CBI की पूछताछ

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










