
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: चार हजार से भी ज्यादा लोगों को धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा के काले कारनामों पर नए खुलासे हुए. वहीं, RJD से निष्कासित तेज प्रताव ने नए झंडे के साथ रैली कर बगावती तेवर दिखाए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. चार हजार से भी ज्यादा लोगों को धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा के काले कारनामों पर नए खुलासे हुए. वहीं, RJD से निष्कासित तेज प्रताव ने नए झंडे के साथ रैली कर बगावती तेवर दिखाए. इन खबरों के अलावा, अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप आदेश पर रोक लगा दी है. पढ़े शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
स्विस बैंक में अकाउंट, लड़कियों को फंसाने की ट्रेनिंग... 70 साल के छांगुर बाबा के काले कारनामों पर नए खुलासे
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के काले कारनमों की परतें खुलती जा रही है. चार हजार से भी ज्यादा लोगों को धर्मांतरण कराने वाले इस बुजुर्ग पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एटीएस और आयकर विभाग जैसी शीर्ष जांच एजेंसियों ने एक्शन शुरू कर दिया है.
'मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं हूं...' नए झंडे के साथ रैली कर तेज प्रताप यादव ने दिखाए बगावती तेवर
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं. वह नए अंदाज में महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और चुनाव का बिगुल फूंक दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका! बर्थराइट सिटीजनशिप आदेश पर जज ने लगाई रोक, कहा- नागरिकता सबसे बड़ा अधिकार अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप आदेश पर रोक लगा दी है. बर्थराइट सिटीजनशिप के तहत अमेरिका में जन्म लेने वाले कुछ बच्चों को नागरिकता देने से मना किया गया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










