
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. वहीं, भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर हंगामा देखने को मिला.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. वहीं, भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर हंगामा देखने को मिला. इन खबरों के अलावा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत मिस्ट्री बनी हुई है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामा
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इसके मुताबिक राधिका को सीने पर 4 गोलियां मारी गईं, जबकि पुलिस की FIR में कहा गया था कि आरोपी ने पीछे से तीन गोलियां चलाई थीं.
IND vs ENG: गेंद की शेप को लेकर लॉर्ड्स में हंगामा, अंपायर पर भड़के कप्तान शुभमन गिल... मोहम्मद सिराज भी तमतमाए
भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ब्लॉकबस्टर टेस्ट मैच जारी है. इस मुकाबले के दूसरे दिन (11 जुलाई) मैदान पर हंगामा देखने को मिला. भारतीय खिलाड़ी ड्यूक्स गेंद की शेप से नाखुश थे और अंपायर से इसे लेकर शिकायत की.
PAK एक्ट्रेस हुमैरा की मौत बनी मिस्ट्री, 9 महीनों से सड़ रही थी लाश, घर में मिला बासी खाना-जंग लगे बर्तन

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










