
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 फरवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 फरवरी, 2025 की खबरें और समाचार: प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोग प्रयागराज बस और पर्सनल वाहन और ट्रेन से आ रहे हैं.
प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोग प्रयागराज बस और पर्सनल वाहन और ट्रेन से आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर सत्ता का 27 वर्षों का वनवास खत्म करने के बाद बीजेपी के लिए अब अगली चुनौती मुख्यमंत्री चुनना है. कई दावेदारों के नाम भी चर्चा में आने लगे हैं. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- रोड, बस, ट्रेनें सब पैक! AC कोच की हालत जनरल से भी बदतर... महाकुंभ की मुश्किलों भरी यात्रा की ग्राउंड रिपोर्ट
प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिसके चलते पूरा शहर जाम हो गया है. यहां तक की ट्रेन के एसी कोच भी जनरल डिब्बे में तब्दील हो गए हैं.
2- प्रवेश वर्मा को मिलेगा केजरीवाल को हराने का इनाम या दिल्ली में भी बनेगा सरप्राइज CM? BJP में क्या चल रहा
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के मन में क्या चल रहा है इसका अनुमान लगाना हाल के वर्षों में राजनीतिक विश्लेषकों और पत्रकारों के लिए मुश्किल ही रहा है. पिछले कई मौकों पर ऐसा हुआ कि जब मीडिया में कुछ नामों की चर्चा होती रही है और भारतीय जनता पार्टी ने कोई अनजान चेहरा सामने करके सबको चौंका दिया है.
3- खतरे में 3000 कर्मचारियों की नौकरी, इस कंपनी में लिस्ट तैयार... आज से होगी शुरुआत!

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










