
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में श्रद्धालु हर ओर उमड़ पड़े हैं, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई है. ट्रेन से आने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है और जाम से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है. सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं. अपनी टिप्पणी के बाद वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. संसद में सोमवार को क्रिकेट का एक गंभीर मुद्दा उठाया गया. पढ़ें शाम की पांच बड़ी खबरें.
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है.शहर की सड़कों पर लगी जाम से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मानवाधिकार आयोग ने रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है. संसद में सोमवार को क्रिकेट का एक गंभीर मुद्दा उठाया गया. यह मामला आकाशवाणी पर क्रिकेट कमेंट्री का था, जिसे ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक ने उठाया. पढ़ें शाम की पांच बड़ी खबरें.
ठप हुआ काम-धाम... प्रयागराज की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, लोकल्स के लिए मुसीबत
लोग सड़कों पर जाम में फंसे हुए हैं और ट्रेन से अगर प्रयागराज आ रहे हैं तो क्या एसी क्लास, क्या जनरल क्लास सब जगह भीड़ है. लोग इंजन तक में घुसकर प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं. प्रयागराज व आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ में भेजा जा रहा है. विशेष विमान से एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश को प्रयागराज जाने का आदेश दिया गया गया है.
सिर्फ 28103 वोट AAP को और मिल जाते... तो केजरीवाल चौथी बार CM होते, जानिए कैसे?
फिलहाल AAP के पास 22 सीटें हैं, यानी पार्टी अगर 14 और सीटों पर जीत हासिल कर लेती तो, अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली की कुर्सी पर काबिज हो जाते. ये संभव भी था, जानिए कैसे?
माफी मांगने के बाद भी थम नहीं रहीं रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें, NHRC ने लिया संज्ञान, यूट्यूब को लिखा पत्र

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










