
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 दिसंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 दिसंबर 2023 की खबरें और समाचार: छत्तीसगढ़ में आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो सकता है. वहीं राजस्थान में भी आज केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दल जयपुर पहुंचने वाला है. करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.दो शूटर सहित सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.
छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होनी है जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचने वाले हैं. आज राज्य को नया सीएम मिल सकता है. वहीं राजस्थान को लेकर बना सस्पेंस भी आज खत्म हो सकता है. गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी कामयाबी मिली है.दो शूटर सहित सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 290 करोड़ तक बरामदगी हो चुकी है और नोटों की गिनती जारी है. बरेली में टायर फटने से एक कार डंपर से टकराकर धू-धू कर स्वाहा हो गई और कार में फंस कर सभी 8 लोगों की जलने से मौत हो गई. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
छत्तीसगढ़ में CM को लेकर बना सस्पेंस आज होगा खत्म! केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे रायपुर, ये चेहरे हैं रेस में शामिल
छत्तीसगढ़ में आज विधायक दल की बैठक होने वाली है और माना जा रहा है कि आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो जाएगा. बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा दिल्ली से रवाना होकर रायपुर पहुंच गए हैं. सभी विधायकों को दोपहर 12 बजे बीजेपी के रायपुर स्थित ऑफिस में पहुंचने को कहा गया है. दूसरे राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ में भी सबसे बडा सवाल ये कि अगला सीएम कौन होगा? ये देखना होगा कि बीजेपी किसी आदिवासी चेहरे पर ही दाव खेलेगी या फिर गैर आदिवासी को मौका दिया जाता है.
जयपुर में कत्ल... धारूहेड़ा में सबूत, चंडीगढ़ में गिरफ्तारी... 4 राज्यों से मिले लिंक, तब दबोचे गए गोगामेड़ी के कातिल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और 3 आरोपियों को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़, नितिन फौजी तथा उधम सिंह के रूप में हुई है जिन्हें चंडीगढ़ से अरेस्ट किया गया है.क्राइम शूटर रोहित और हत्याकांड के बाद शूटर्स का साथ देने वाले उधम को लेकर पुलिस दिल्ली पहुंची है जबकि शूटर नितिन फौजी को राजस्थान पुलिस अपने साथ लेकर गई है.
न फोन उठा रहे, न E MAIL का दे रहे जवाब... 300 करोड़ की जब्ती से साहू के मुंह पर लगा ताला! आयकर विभाग द्वारा ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से जब्त की गई बेहिसाब नकदी की कीमत 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर से शुरू हुई छापेमारी में अब तक 250 करोड़ से ज्यादा नकदी की गिनती हुई है, अभी और कैश की गिनती होनी बाकी है. यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में 'अब तक की सबसे अधिक' काले धन की बरामदगी है.
बरेली-नैनीताल हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, जिंदा जले 8 बाराती यूपी के बरेली-नैनीताल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है. मारुति अर्टिगा कार का टायर फटने पर वो अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई जिससे कार में भयानक आग लग गई और जिंदा जलने से सभी की जान चली गई. यह हादसा बरेली-नैनीताल हाइवे पर भोजीपुरा के पास शनिवार आधी रात को हुई. मारुति अर्टिगा कार का टायर अचानक चलते हुए फट गया जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार दूसरी साइड में उत्तराखंड के किच्छा से रेत-बजरी लेकर आ रहे डंपर से टकरा गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



