
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: जनवरी के दूसरे सप्ताह में भी दिल्ली में घने कोहरे का सितम जारी है, कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है. वहीं, कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर आज सुबह 4 बजे से ही विजिबिलिटी शून्य है.
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है. राजधानी दिल्ली शुक्रवार को भी घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. वहीं, मेरठ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर ताला पड़ा हुआ था और अंदर पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों के शव मिले. इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 10 जनवरी से शुरू चुकी है, जो 22 जनवरी तक चलेगी. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.
1- Delhi Fog: भयंकर कोहरे में गुम हो गया दिल्ली-NCR! विजिबिलिटी जीरो, रेंग रहीं गाड़ियां, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट
देश की राजधानी दिल्ली आज, 10 जनवरी की सुबह-सुबह पूरी तरह कोहरे में लिपटी नजर आई. कोहरा इतना है कि सब कुछ उसमें गुम है. विजिबिलिटी जीरो मीटर तक गिर गई है. घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
2- बेड बॉक्स में 3 बेटियों की लाशें, मां-बाप को मारकर बांधे-हाथ पांव, बाहर लगा ताला... मेरठ में 5 कत्ल का राज क्या है?
मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गुत्थी उलझती हुई नजर आ रही है क्योंकि घर के बाहर ताला पड़ा हुआ था और अंदर पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों के शव मिले हैं.
3- Agniveer Recruitment: शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी के इन 13 जिलों से आएंगे 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












