
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है जो कि 19 दिसंबर तक चलेगा. देश के 12 राज्यों में चल रही SIR को लेकर विपक्ष ने संसद में सरकार को घेरने का प्लान बनाया है. दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के सिलसिले में NIA ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. वहीं, पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर एक बड़ा संवैधानिक और प्रशासनिक संकट पैदा हो गया है.
आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है जो 19 दिसंबर तक चलेगा. देश के 12 राज्यों में चल रही SIR को लेकर विपक्ष ने संसद में सरकार को घेरने का प्लान बनाया है. दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के सिलसिले में NIA ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. एक दिसंबर 2025 से देशभर में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए. अब ये सिलेंडर दिल्ली और कोलकाता में ₹10,जबकि मुंबई और चेन्नई में ₹11 सस्ता हो गया है. वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरियाई गृह मंत्रालय के साथ मिलकर दक्षिण सीरिया में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है. पढ़ें सोमवार सुबह की टॉप खबरें...
India vs South Africa 1st ODI Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया, कोहली की सेंचुरी, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए तीन मैचों की ओडीआई सीरीज के पहले मैच में 17 रनों से जीत हासिल की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों के दम पर मेहमान टीम के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ढेर हो गई.
LPG Price Cut: सस्ता हो गया LPG Cylinder, दिल्ली से मुंबई तक घटे दाम, अब ये नए रेट
1 दिसंबर 2025 से देशभर में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए. अब ये सिलेंडर दिल्ली और कोलकाता में ₹10,जबकि मुंबई और चेन्नई में ₹11 सस्ता हो गया है. दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1590 के बजाय ₹1580 का हो गया है. दूसरी ओर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष SIR पर गोलबंद तो सरकार लाएगी दिवाला-बीमा और गुटखा सेस समेत 14 बिल

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








