
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
19 किलो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 15 से 16 रुपये तक महंगा हुआ. वहीं, पीएम मोदी आज आरएसएस शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: फेस्टिव सीजन में देश में उन्नीस किलो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पंद्रह से सौलह रुपये तक महंगा हुआ. वहीं, पीएम मोदी आज आरएसएस शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और स्मृति डाक जारी करेंगे. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चों के कैंसर पर AI से रिसर्च तेज करने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
LPG सिलेंडर हुआ महंगा... फेस्टिव सीजन में लगा झटका, दिल्ली से मुंबई तक इतनी बढ़ी कीमत देश में एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 15 रुपये तो कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम जस के तस हैं.
RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, स्पेशल डाक टिकट और स्मृति सिक्का करेंगे जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को विजयदशमी पर आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में होगा.
दिल्ली: अष्टमी पर सीआर पार्क पहुंचे पीएम मोदी, काली बाड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अष्टमी के दिन दिल्ली के सीआर पार्क स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया और काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग़ुप्ता भी मौजूद रहीं.
चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, दबकर 9 की मौत

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









