
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल या यानी 8 फरवरी को आएंगे, लेकिन इससे ही पहले यहां की सियासत गर्म हो गई है. अरविंद केजरीवाल के 15 करोड़ की रिश्वत वाले दावे पर एलजी वीके सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए. इस आदेश के बाद एसीबी की टीम पूर्व सीएम के घर गई और एक नोटिस दिया. एसीबी ने केजरीवाल से सबूत मांगे और पूछा कि आखिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए.
अरविंद केजरीवाल के 15 करोड़ की रिश्वत वाले दावे पर एलजी वीके सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए. अमेरिका ने 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को जल्द ही US से निर्वासित करने की तैयारी कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की यात्रा करेंगे. महाकुंभ के दौरान संगम पर पवित्र डुबकी लगाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या शुक्रवार को 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में कटौती का ऐलान कर मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है.पढ़ें शुक्रवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1.'कानूनी कार्रवाई क्यों न हो...', 15 करोड़ वाले आरोप पर ACB का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, पूछे 5 सवाल
दिल्ली विधानसभ चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले राजधानी में सियासत गर्मा गई है. यहां अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था.
2. अमेरिका से 487 और अवैध भारतीय प्रवासी होंगे डिपोर्ट, 'बुरे बर्ताव' पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
अमेरिका ने 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को जल्द ही US से निर्वासित करने की तैयारी कर ली है, इसी बीच भारत ने निर्वासित होने वाले भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका पर चिंता जताई है.
3. 10-12 फरवरी को फ्रांस दौरे पर होंगे PM मोदी, AI एक्शन समिट के लिए मैंक्रों ने किया इनवाइट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










