
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 जनवरी को 'नमो भारत कॉरिडोर' के अतिरिक्त 13 किलोमीटर फेज का उद्घाटन करेंगे. यह फेज साहिबाबाद और न्यू-अशोक नगर के बीच है. इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें पहली बार दिल्ली में प्रवेश करेंगी.
आज 5 जनवरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज का उद्घाटन करेंगे. यह फेज साहिबाबाद और न्यू-अशोक नगर के बीच है. इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें पहली बार दिल्ली में प्रवेश करेंगी. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया. पढ़ें आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
40 मिनट में दिल्ली से मेरठ... आज नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 5 जनवरी 2025 को 'नमो भारत कॉरिडोर' के अतिरिक्त 13 किलोमीटर फेज का उद्घाटन करेंगे. यह फेज साहिबाबाद और न्यू-अशोक नगर के बीच स्थित है और इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें पहली बार दिल्ली में प्रवेश करेंगी
2- IND vs AUS 5th Test Updates Day 3 Highlights: टीम इंडिया का सपना टूटा... सिडनी टेस्ट में मिली शर्मनाक हार, WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










